सपा विधायक ने किया ओला वृष्टि प्रभावित गावो का  निरीक्षण- रिपोर्ट@  अजय यादव बांदा
बबेरू/बाँदा-
प्रकति का प्रकोप ओला वृष्टि से किसानों की 100 प्रतिशत फसले चौपट सपा विधायक ने  बबेरू विधानसभा के चन्देलन पुरवा इंगुवा गोंडा अमिलिहा पुरवा औदहा खेरा सौहारा पुरवा दतिनिहा पुरवा मुसीवां आदि गावो में  पहुँचकर किसान भाइयों की फसलो को नायब तहसीलदार व लेखपाल कानूनगो के साथ खेतों में जाकर देखा जिसमे 80 से 100 प्रतिशत फसले ओलो की मार से जमीनदोज हो गयी किसानों ने  ज्यादा से ज्यादा मुवावजा  देने की बात कही  विधायक विशम्भर सिंह यादव ने सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है उन्होंने कहा है कि ये सरकार किसान विरोधी सरकार है सरकार किसानों को ओला वृष्टि से बर्बाद हुई फसलो का उचित मूल्य नही देना चाहती है सर्वे रिपोर्ट में 33 प्रतिशत नुकसान दिखाया गया है जिसमे किसानों को कुछ मिलने वाला नही है हकीकत में 80से 100 प्रतिशत नुकसान हुआ है फसले पूरी तरह बर्बाद हो गयी है  एक तरह किसान आंदोलन कर रहा है एमएसपी के लिए जिससे उनकी फसलो का सही मूल्य मिल सके दूसरी तरफ किसान ओला वृष्टि की मार झेल रहा है किसान अपने आप को लाचार महसूस कर रहा है सरकार किसानों की बर्बाद हुई फसलो का सही मुवावजा नही देते तो हम समाजवादी लोग अपने अन्नदाताओं की हर लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम करेंगे इस दौरान छेदीलाल गुप्ता अखिलेश पाल अनूप गुप्ता सामवेद यादव अमन बर्मा संतोष यादव रंजीत यादव प्रधान विजयपाल कृष्णपाल फूलचंद्र यादव उदयनारायण यादव रामसिंह यादव प्रेमचंद कृष्ण औतार सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।